राजस्थान के अलवर जिले के बानसूर कस्बे में एक शख्स की ट्रैफिक जाम की वजह से मौत हो गई। मामला सोमवार दोपहर का है। यहां अक्सर पुलिस और प्रशासन की लापरवाही से भारी जाम के हालात रहते हैं। ऐसे ही हालात के बीच जाम में फंसने से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग को रास्ता जाम देखकर चारपाई पर लेटाकर, कंधे पर उठाते हुए आगे ले जाया गया। जाम की वजह से 500 मीटर की दूरी को पार करने में भी 20 मिनट लग गए। बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया गया तो वहां उसकी मौत हो गई।
जाम में फंसे व्यक्ति को चारपाई पर उठाकर अस्पताल लाया गया