Jaipur: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ जयपुर की निचली अदालत में परिवाद पेश हुआ है। एडवोकेट विजय कलंदर ने राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद पेश किया है। परिवाद में कहा गया है कि राहुल गांधी के पीएम मोदी की जाति के खिलाफ दिए बयान से विभिन्न वर्ग व समुदायों में अविश्वास का भाव पैदा हुआ है। परिवाद में राहुल गांधी की न्याय यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ में दिए गए बयान का हवाला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में कहा था कि पीएम मोदी जन्मजात ओबीसी नहीं हैं। उनका जन्म ओबीसी वर्ग में नहीं हुआ था। उनके इस बयान को देश की शांति, सुरक्षा, एकता एवं अखंडता के खिलाफ बताया है। परिवाद पर महानगर मजिस्ट्रेट क्रम-11 कोर्ट ने कार्यालय रिपोर्ट के लिए 23 फरवरी की तारीख दी है।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ जयपुर की निचली अदालत में परिवाद पेश हुआ है। एडवोकेट विजय कलंदर ने राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद पेश किया है।