Jaipur: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Rajasthan News) ने बीजपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। डोटासरा ने कहा है कि राजस्थान में जब से बीजेपी की नई सरकार बनी है कोई काम ही नहीं कर पा रही है। सरकार बीजेपी की अंतर्कलह का शिकार होकर रह गई है। कोर्ट में पैरवी के लिए न सरकारी वकील नियुक्त हुए, न मंत्रियों के यहां अफसर कर्मचारी लगे हैं। डोटासरा जयपुर में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय और बड़ी चौपड़ पर सुबह ध्वजारोहण किया।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। डोटासरा ने कहा है कि राजस्थान में जब से बीजेपी की नई सरकार बनी है कोई काम ही नहीं कर पा रही है।