राजस्थान के कोटा जिले में बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। बुधवार रात एक लग्जरी कार कोटा दाईं मुख्य नहर में गिर गई। नियंत्रण खोने से नगर में गिरी कार में सवार एक युवक लापता हो गया है। दूसरा युवक बचकर जैसे तैसे बाहर आ गया। लापता युवक की आज गुरुवार सुबह से एसडीआरएफ की टीम नहर में तलाश कर रही है। यह घटना कोटा जिला ग्रामीण के कैथून थाना क्षेत्र के उम्मेदगंज गांव के पास घटी है। नहर में तेज बहाव होने के कारण कार पानी में बह गई। सूचना मिलने पर कैथून थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
कोटा नगर निगम के गोताखोर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। रात 1:30 बजे के आसपास स्कूबा डाइविंग करके गोताखोर चंगेज खान ने कार को ढूंढ निकाला। कड़ाके की ठंड यह रेस्क्यू ऑपरेशन वरिष्ठ गोताखोर विष्णु श्रृंगी के निर्देशन में चला। कैथून थाना प्रभारी रामनारायण भवरिया ने कहा कि कार कोटा से देवली माझी की तरफ जा रही थी। देवली माझी के पास के गांव के रहने वाले अनिल मीणा इस हादसे में सब कुशल बच गए। जबकि इनका ताऊ का लड़का मनोज मीणा इस हादसे में लापता हो गया है।
कार सवार एक युवक लापता हो गया है। दूसरा युवक बचकर बाहर आ गया। लापता युवक की तलाश जारी है