राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार रात सब कुछ ठीक ठाक था, लेकिन आधी रात के बाद अचानक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गश्त पर निकल गए। रात को 12 बजे बाद वे पुलिस और प्रशासन को सूचना दिए बिना गश्त पर निकल गए। हालांकि इस दौरान सीएम सिक्योरिटी के अफसर उनके साथ थे। ओटीएस स्थित अस्थायी निवास ने बाहर निकल कर सीएम भजनलाल शर्मा जेएलएन मार्ग होते हुए रामबाग सर्किल, एसएमएस अस्पताल, अजमेरी गेट, एमआई रोड होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचे। पूरे रास्ते में सीएम ने पुलिस गश्त का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आधी रात के बाद जयपुर में गश्त पर निकल गए। सीएम भजनलाल शर्मा निरीक्षण करने के दौरान अचानक सदर थाने पहुंच गए।