राजस्थान में गैंगस्टर और उनसे जुड़े हुए लोगों के खिलाफ लगातार बड़ी कार्रवाई जारी है। इसके तहत जोधपुर ग्रामीण इलाके ने भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग समेत कई गैंग को हथियार सप्लाई करने वाले गुर्गे को पुलिस ने दबोच लिया है। उसके कब्जे से पुलिस ने अवैध पिस्टल भी जप्त की है। इससे पहले जयपुर में भी एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए अभय सिंह राठौड़ को गिरफ्तार किया।
राजस्थान में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई जारी है। जयपुर में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अभय सिंह राठौड़ को गिरफ्तार किया।