126 करोड़ रूपए होंगे खर्च
पीडब्ल्यूडी की ओर से तैयार प्रस्ताव में जयपुर के दो रेलवे ओवरब्रिज (ROB) नाड़ी का फाटक, दादी का फाटक की सड़क और उसकी सर्विस लेन को ठीक किया जाएगा। इसके अलावा नागौर स्थित खाटू खुर्द में रतनगढ़-डेगाना लाइन पर बने आरओबी, कोटा में सुकेत पिपलिया आरओबी की सड़कें और उनके आसपास की सड़कों का ठीक करवाया जाएगा। वहीं, बीकानेर में डूंगरगढ़ स्थित श्रीडूंगरगढ़ यार्ड पर आरओबी, भरतपुर जिले में बिजली घर जंक्शन और हीरादास जंक्शन के फ्लाइओवर का काम करवाया जाएगा। इस काम के लिए करीब 126 करोड़ रुपए खर्च होंगे। आपको बता दें कि पिछले दिनों केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जयपुर दौरे पर आए थे। तब उन्होंने पीडब्ल्यूडी मंत्री दीया कुमारी और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से मुलाकात की थी। तब उन्होंने सड़कों के रिपेयर के लिए प्रस्ताव बनाकर केन्द्र को भिजवाने के निर्देश दिए थे।इन स्टेट हाईवे में करवाया जाएगा सुधार
राजस्थान (Rajasthan News) में अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, बीकानेर, हनुमानगढ़, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, दौसा, जैसलमेर, जयपुर समेत अन्य जिलों की स्टेट हाईवे की सड़कों को रिपेयर करवाने का काम भी होगा। इसके लिए 781 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जिन स्टेट हाईवे पर काम करवाया जाएगा। इसमें कुछ प्रमुख सड़कें ये हैं। - जोबनेर से बुटाटी धाम वाया डेगाना-परबतसर-छापरी के 17 किलोमीटर लम्बाई का काम होगा।- बिजयनगर-केकड़ी हाईवे के 18 किलोमीटर हिस्से का काम होगा।
- दौसा-कुमामन स्टेट हाईवे वाया चाकसू-फागी-दूदू के 20 किलोमीटर हिस्से का काम होगा।
- भीलवाड़ा शाहपुरा की कवालियास-धानोप करेडा मैन डिस्टिक रोड का 19 किलोमीटर एरिया में काम होगा।
- दौसा की धारूहेड़ा से गंगापुर वाया भिवाड़ी-टपूकड़ा-तिजारा-सिकंदरा के 15 किलोमीटर एरिया में काम होगा।
- जैसलमेर में सानगढ़ से सम तक 29 किलोमीटर एरिया में काम किया जाएगा।
- झुंझुनूं में चौंमू से चूरू से तक वाया उदयपुरवाटी-खण्डेला-झुंझुनूं तक 39 किलोमीटर एरिया में काम होगा।
- नीमकाथाना में सालासर से हरियाणा बॉर्डर तक के 21 किलोमीटर के एरिया में काम किया जाएगा।
- कोटा में कोटा-इटावा-खातौली-श्योपुर बाइपास का 13.50 किलोमीटर के एरिया में काम होगा।
- सीकर में जीणमाता से दांतारामगढ़ तक मुख्य जिला रोड का 18.50 किलोमीटर का एरिया सही किया जाएगा।
अजमेर लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा सड़कों का प्रस्ताव
- लोकसभावार स्थिति देखें तो अजमेर लोकसभा क्षेत्र की सबसे ज्यादा 3 सड़कों का रेनोवेशन किया जा रहा है। जबकि टोंक-सवाई माधोपुर, सीकर, चित्तौड़गढ़, झुंझुनूं, नागौर लोकसभा क्षेत्र की 2-2 और राजसमंद, पाली, उदयपुर, कोटा, जालौर-सिरोही, जोधपुर, जयपुर ग्रामीण, जैसलमेर-बाड़मेर, दौसा, - अलवर-भरतपुर, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा-डूंगरपुर, चूरू, धौलपुर-करौली, बीकानेर एक-एक सड़कों को रिपेयर करवाया जाएगा।