बोर्ड एग्जाम की वजह स्थगित रहेगी हड़ताल
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने बताया था कि जयपुर में बोर्ड एग्जाम की वजह से 12 मार्च को पंप संचालकों की हड़ताल स्थगित रहेगी। इसके साथ ही जयपुर में सचिवालय तक रैली भी निकली जाएगी। जयपुर में सोमवार सुबह पेट्रोल पंप खुले रहे। वहीं, जिन जिलों में पेट्रोल पंप बंद हैं, वहां इमरजेंसी सर्विस से जुड़े वाहनों को छोड़कर किसी भी वाहन में डीजल और पेट्रोल नहीं भरा जा रहा।एक दिन में 35 करोड़ का नुकसान हुआ
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष संदीप कुमार भगेरिया ने बताया कि रविवार को प्रदेश में कई पेट्रोल पंप बंद रहे थे।इससे सरकार को एक दिन में लगभग 35 करोड़ के राजस्व का नुकसान हुआ।सितंबर में हड़ताल के बाद गठित हुई थी कमेटी
- राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने 13, 14 और 15 सितंबर को भी हड़ताल कर सरकार से वैट में कटौती की मांग की थी।- सरकार ने कमेटी का गठन कर पेट्रोल पंप की हड़ताल को खत्म करवा दिया था। हालांकि, इस दौरान एसोसिएशन में एकमत नहीं होने के कारण कई शहरों में पेट्रोल पंप खुले भी थे।
- ऐसा ही कुछ आज से शुरू हुई हड़ताल में भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश के 5 से ज्यादा शहरों के पेट्रोल पंप संचालक इस हड़ताल से बाहर हैं।
- प्रदेशभर में हो रही हड़ताल का असर जोधपुर में नहीं है। जोधपुर पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि राजस्थान में बढ़े हुए वैट को कम करने के लिए लम्बे समय से मांग की जा रही है। लेकिन अभी तक किसी ने सुनवाई नहीं की।
- राजस्थान में पेट्रोल पर 31.04 प्रतिशत वैट है। इसी तरह डीजल पर 19.30 प्रतिशत वैट है। प्रदेश के पड़ोसी राज्यों में डीजल और पेट्रोल सस्ता बिक रहा है।
- इसका सबसे ज्यादा असर हरियाणा, गुजरात की सीमा से सटे जिलों में हैं। वैट कम होने से ज्यादातर वाहनों दूसरे स्टेट से डीजल और पेट्रोल भरवा रहे हैं। ऐसे में स्थानीय पंप को काफी नुकसान हो रहा है।