Jaipur: राजस्थान बिजली विभाग के दफ्तरों में अधिकारी-कर्मचारी (Rajasthan News) जींस-टीशर्ट पहनकर नहीं आ सकेंगे। इसे लेकर राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के सचिव (प्रशासन) आनंदी लाल वैष्णव की ओर से लिखित आदेश जारी किया गया है। पत्र में साफ तौर पर लिखा है कि निगम के दफ्तरों में कई कर्मचारी-अधिकारी सही ड्रेस में नहीं आते हैं। आरामदायक (कैजुअल) ड्रेस पहनकर ऑफिस आते हैं। एक सरकारी विभाग के प्रोटोकॉल के तहत कर्मचारी जब भी ऑफिस या फील्ड में जाएं, उस वक्त फॉर्मल, साफ-सुथरे और डीसेंट कपड़ों में नजर आना जरूरी है। सरकारी दफ्तरों में कैजुअल ड्रेस पहनकर आना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
राजस्थान बिजली विभाग के दफ्तरों में अधिकारी-कर्मचारी जींस-टीशर्ट पहनकर नहीं आ सकेंगे। इसे लेकर राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के सचिव (प्रशासन) आनंदी लाल वैष्णव की ओर से लिखित आदेश जारी किया गया है।