Jaipur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी को डूंगरपुर जिले में स्थिति आदिवासियों के सबसे बड़े आस्था के धाम बेणेश्वर आएगीं। राष्ट्रपति यहां महिलाओं से जुड़े एक प्रमुख कार्यक्रम में शामिल हो सकती हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार डूंगरपुर जिले में आ रहीं हैं, ऐसे में जिला प्रशासन और पुलिस ने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी है। इसको लेकर जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया, एडीएम कुलराज मीणा, जिला परिषद सीईओ गितेश श्री मालवीया बेणेश्वर धाम पहुंचे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी को डूंगरपुर जिले में स्थिति आदिवासियों के सबसे बड़े आस्था के धाम बेणेश्वर आएगीं। राष्ट्रपति यहां महिलाओं से जुड़े एक प्रमुख कार्यक्रम में शामिल हो सकती हैं।