Jaipur: कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा (Rajasthan News) का कहना है कि भाजपा इस बार देश में नहीं, बल्कि राजस्थान में भी हैट्रिक बनाएगी। तीसरी बार भी प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीट भाजपा के खाते में आएगी। दौसा जिला अस्पताल में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी कर प्रदेश के 67 लाख युवाओं के साथ धोखा किया। लेकिन भाजपा की प्रदेश में सरकार बनी तो पेपर लीक माफिया पर एक्शन दिखाई दे रहा है। किसान, युवा, मजदूर, महिलाएं हो या फिर आमजन सभी के हित को ध्यान में रखते हुए डबल इंजन सरकार ने काम किए हैं। ऐसे में जनता का मन भाजपा के साथ है।
कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा का कहना है कि भाजपा इस बार देश में नहीं, बल्कि राजस्थान में भी हैट्रिक बनाएगी। तीसरी बार भी प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीट भाजपा के खाते में आएगी।