Jaipur: उत्तर भारत में आए बैक टू बैक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Rajasthan Weather Update) के कारण आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हैं। इस सिस्टम के कारण राज्य में तापमान बढ़ गया है। एक महीने बाद गंगानगर-हनुमानगढ़ में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छू गया है। इन शहरों में 26 दिसंबर के बाद से तापमान कभी भी तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पर नहीं आया। वहीं, माउंट आबू में पारा आज भी शून्य पर रहा।
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का राजस्थान में रहेगा प्रभाव
उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल के एरिया में बारिश और बर्फबारी हो रही है। इस सिस्टम का असर आज राजस्थान पर हो रहा है। गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, जयपुर, नागौर, अजमेर, दौसा, अलवर, भरतपुर समेत कई जिलों में आज सुबह आसमान में हल्के बादल छाए। हालांकि इन बादलों से बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना कम है।
राज्य के अधिकांश भागों से कोहरे और कोल्ड-डे की स्थिति खत्म
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा (Rajasthan Weather Update) ने बताया- इस सिस्टम के असर से राज्य में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। राज्य के अधिकांश भागों से कोहरा और कोल्ड-डे की स्थिति खत्म हो गई। अगले चार-पांच दिन राज्य में मौसम मुख्यतः सामान्य रहेगा। दिन व रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने से तेज सर्दी से राहत मिलने की संभावना है।
तापमान बढ़ने से सर्दी से राहत
बादल छाने और सर्द हवा रुकने से राज्य में दिन-रात के तापमान बढ़ गए। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़कर 12.5 पर आ गया। अजमेर में भी न्यूनतम तापमान आज 2 डिग्री बढ़कर 12.2 पर आ गया। गंगानगर में तापमान करीब 3.6 डिग्री बढ़कर 8 पर आ गया। बीकानेर, बाड़मेर का भी मिनिमम तापमान आज एक डिग्री सेल्सियस बढ़ गया।
दिन में हल्की गर्मी का अहसास
जयपुर, चूरू, अजमेर, बाड़मेर, सीकर, पिलानी, जोधपुर में कल दिन में लोगों को गर्म कपड़ों में हल्की गर्मी का अहसास हुआ। इन शहरों में दिन के टेम्प्रेचर 2 से 3 डिग्री बढ़कर 25 से ऊपर दर्ज हुए। शनिवार को सबसे दिन का सबसे ज्यादा तापमान जालोर, चूरू, फतेहपुर, डूंगरपुर में 27.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हुआ।
माउंट आबू में पारा शून्य पर
हिल स्टेशन माउंट आबू में आज भी तापमान शून्य (Rajasthan Weather Update) पर दर्ज हुआ। यहां भी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का हल्का प्रभाव रहा और ऊंचाई पर हल्के बादल सुबह-सुबह रहे। कल यहां दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।