Jaipur: राजस्थान में एक बार फिर मौसम (Rajasthan Weather Today) बदल सकता है। 19 फरवरी से राज्य के 17 जिलों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो सकती है और कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। बारिश का दौर दो दिन रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 18 फरवरी से उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। माना ये जा रहा है कि ये सिस्टम इस सीजन का सबसे मजबूत सिस्टम होगा। इससे पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी हो सकती है। इसी सिस्टम का असर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी देखने को मिलेगा।
राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदल सकता है। 19 फरवरी से राज्य के 17 जिलों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो सकती है और कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। बारिश का दौर दो दिन रह सकता है।