Jaipur: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी (Hemaram Chaudhary) ने कहा है कि लोकसभा चुनाव लड़ा तो मान-सम्मान कम हो जाएगा। राजनीति नशा है, मैंने मन को कंट्रोल कर चुनाव लड़ने से इनकार किया है। हेमाराम की बात सुन वहां मौजूद कांग्रेस नेता हरीश चौधरी व प्रियंका चौधरी हंसने लगे। हेमाराम चौधरी शुक्रवार को बाड़मेर शहर के कलेक्ट्रेट रोड पर किसान छात्रावास में मालानी के शिक्षा संत रामदान चौधरी की 141वीं जयंती, वार्षिकोत्सव एवं छात्र विदाई समारोह में शामिल थे। इस दौरान बायतु विधायक हरीश चौधरी, बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी, उद्यमी नवल किशोर गोदारा, एएसपी गुमनाराम लेघा, प्रिसिंपल सूरजमल जाखड़, डॉ. एसएस तेवतिया, महंत जगरामपुरी महाराज सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव लड़ा तो मान-सम्मान कम हो जाएगा। राजनीति नशा है, मैंने मन को कंट्रोल कर चुनाव लड़ने से इनकार किया है।