Jaipur: राजस्थान सहित देश के चार राज्यों में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA Raid) की टीमें सुबह से छापेमारी कर रही हैं। हरियाणा में बिजनेसमैन के मर्डर के बाद यह रेड की गई है। मर्डर के आरोपियों से हुई पूछताछ के बाद जोधपुर, चूरू, झुंझुनूं और बीकानेर में 10 से ज्यादा जगहों पर सर्च जारी है। राजस्थान के अलावा हरियाणा, मध्य प्रदेश और पंजाब में भी 30 से ज्यादा जगहों पर गैंगस्टरों के ठिकानों पर टीमें पहुंची हैं। एजेंसी को इनपुट मिला है यहां लॉरेंस गैंग के बदमाशों ने ठिकाने बना रखे हैं।
राजस्थान सहित देश के चार राज्यों में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी की टीमें सुबह से छापेमारी कर रही हैं। हरियाणा में बिजनेसमैन के मर्डर के बाद यह रेड की गई है। मर्डर के आरोपियों से हुई पूछताछ के बाद जोधपुर, चूरू, झुंझुनूं और बीकानेर में 10 से ज्यादा जगहों पर सर्च जारी है।