Jaipur: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चूरू से वर्तमान सांसद राहुल कस्वां के कांग्रेस में शामिल होने पर उनका स्वागत करते हुए कहा है कि इससे निश्चित ही 'न्याय' की लड़ाई मजबूत होगी। गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए सोमवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र संरक्षण, संस्थाओं की आजादी एवं भारत को मजबूत करने के संकल्प के साथ भाजपा छोड़कर समर्थकों के साथ कांग्रेस में सम्मिलित हुए कस्वां का कांग्रेस परिवार में स्वागत है।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चूरू से वर्तमान सांसद राहुल कस्वां के कांग्रेस में शामिल होने पर उनका स्वागत करते हुए कहा है कि इससे निश्चित ही 'न्याय' की लड़ाई मजबूत होगी।