Jaipur: सवाईमाधोपुर जिले में रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान में बाघ बाघिनों (Rajasthan News) के दीदार और खण्डार में स्थित राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभयारण्य में बोटिंग के अलावा अब यहां आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक जल्द ही क्रूज की सैर भी चंबल में कर सकेंगे। इसके लिए सरकारी स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। बुधवार को सवाईमाधोपुर दौरे पर आई उपमुख्यमंत्री दीयाकुमारी ने वन व पर्यटन अधिकारियों की बैठक में रणथम्भौर के अतिरिक्त जिले के दूसरे पर्यटन के विकल्प राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभयारण्य को भी विकसित करने के निर्देश दिए। ऐसे में राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभयारण्य में भी पर्यटन को पंख लगने के आसार जताए जा रहे हैं।
सवाईमाधोपुर जिले में रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान में बाघ बाघिनों के दीदार और खण्डार में स्थित राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभयारण्य में बोटिंग के अलावा अब यहां आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक जल्द ही क्रूज की सैर भी चंबल में कर सकेंगे।