Jaipur: प्रदेश के नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारी (Rajasthan) की भर्ती प्रक्रिया के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान किया है। जयपुर नगर निगम हेरिटेज मुख्यालय पर आज (सोमवार) संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ ने बैठक बुलाई थी। संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया ने बताया कि राज्य सरकार 24,797 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती लॉटरी से साल 2018 की तर्ज पर कर रही है। इसका हम विरोध करते हैं। बैठक में हमने आगामी आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की। बैठक में सभी ने एकमत होकर सामूहिक अवकाश पर रहने का फैसला किया। हमारी प्रमुख मांगें हैं कि सफाई कर्मचारी भर्ती मस्टरोल से की जाए। जिन अभ्यर्थियों ने नगर निगम में काम किया है, उनको सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 में प्राथमिकता दी जाए।
प्रदेश के नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारी की भर्ती प्रक्रिया के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान किया है। जयपुर नगर निगम हेरिटेज मुख्यालय पर आज (सोमवार) संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ ने बैठक बुलाई थी।