Jaipur: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) में हेल्थ मिनिस्टर गजेंद्र सिंह खींवसर (Rajasthan News) के बेटे धनंजय सिंह को अब परमानेंट अध्यक्ष बनाने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर 8 अप्रैल को आरसीए के जयपुर में चुनाव होंगे। जिसमें अध्यक्ष समेत कार्यकारिणी चुनी जाएगी। दरअसल, 9 मार्च को जयपुर के केएल सैनी स्टेडियम में धनंजय सिंह को आरसीए का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था। इस दौरान मीटिंग में वैभव गहलोत के इस्तीफे को स्वीकार किया गया था। साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मुकाबले आरसीए की देखरेख में करने की मांग की गई थी। इसके बाद अब आरसीए के सेक्रेटरी भवानी सामोता ने 8 अप्रैल को चुनाव कराने का ऐलान किया है।
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) में हेल्थ मिनिस्टर गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह को अब परमानेंट अध्यक्ष बनाने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर 8 अप्रैल को आरसीए के जयपुर में चुनाव होंगे।