Jaipur: सरकारी कर्मचारियों के खुशखबरी है। राजस्थान सरकार (Rajasthan News) ने तबादलों से बैन हटा दिया है। अब 10 से 20 फरवरी तक तबादले होंगे। लोकसभा चुनाव से पहले बैन को हटाने को सरकार का बड़ा फैसला माना जा रहा है। बोर्ड और आयोगों में भी तबादले होंगे। सरकार गठन के बाद से ही सुगबुगाहट थी कि तबादलों से बैन हटाया जाएगा। ताकि लंबे समय से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को फायदा मिल सके। पूर्ववर्ती सरकार के समय भी जमकर तबादले हुए थे। तब भाजपा ने 'तबादला उद्योग' नाम देकर कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। आपको बता दें कि तबादलों पर जनवरी 2023 से बैन लगा हुआ था।
सरकारी कर्मचारियों के खुशखबरी है। राजस्थान सरकार ने तबादलों से बैन हटा दिया है। अब 10 से 20 फरवरी तक तबादले होंगे।