Jaipur: PM नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Rajasthan News) कल राजस्थान के दौरे पर रहे। आपको बता दें कि आजादी के बाद 77 वर्षों में यह पहला मौका है, जब गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष भारत के प्रधानमंत्री के साथ जयपुर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने जयपुर में आमेर महल, जंतर-मंतर और हवामहल देखा। इस दौरान दोनों नेताओं ने जंतर-मंतर से संगानेरी गेट तक करीब पौने दो किलोमीटर का रोड शो भी किया। मैक्रों दोपहर करीब 3 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर उतरे। इसके बाद यहां से आमेर फोर्ट पहुंचे, जहां उनका राजस्थानी तौर-तरीकों से स्वागत किया गया।
PM नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों कल राजस्थान के दौरे पर रहे। आपको बता दें कि आजादी के बाद 77 वर्षों में यह पहला मौका है, जब गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष भारत के प्रधानमंत्री के साथ जयपुर आए।