नागौर पशु मेला राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा पशु मेला है, जो हर साल जनवरी या फरवरी में आयोजित होता है। इस साल ये 15 फरवरी से शुरू हो रहा है और 18 फरवरी तक चलेगा। इस मेले को रामदेवजी पशु मेला और नागौर मवेशी मेले के रूप में भी जाना जाता है। इस मेले में दूर-दूर से मवेशी अपने पशुओं की खरीद-फरोख्त के लिए आते हैं। यहां आपको एक से बढ़कर एक अच्छी नस्लों के पशु देखने को मिल जाएंगे। हर साल यहां तकरीबन 75,000 ऊंट, बैल और घोड़ों का व्यापार होता है।
हर साल इस मेले में करीब 75,000 ऊंट, बैल और घोड़ों का व्यापार होता है।