इस थीम पर सजाया गया SMS स्टेडियम
जयपुर को दुनिया भर में गुलाबी नगरी के नाम से पहचाना जाता है। इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स की ड्रेस का रंग भी पिंक है। इस बात को ध्यान में रखते हुए इस बार जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को पिंक थीम पर सजाया गया है। स्टेडियम के सीट के कलर को स्काई ब्लू से बदलकर पिंक कर दिया गया है। जगह-जगह खिलाड़ियों के पिंक कलर के ही होर्डिंग्स लगाए गए हैं, ताकि जयपुर के गुलाबी रंग और राजस्थान रॉयल्स टीम की थीम को बरकरार रखा जा सके। दर्शकों के मनोरंजन के लिए राजस्थानी कलाकार परफॉर्म करेंगे।अलग-अलग स्टैंड्स के लिए अलग-अलग रेट-
- ईस्ट स्टैंड 1 में प्रति सीट 1200 रुपए का टिकट- ईस्ट स्टैंड 3 में प्रति सीट 1500 का टिकट
- नॉर्थ वेस्ट स्टैंड 2 में प्रति सीट 1800 रुपए का टिकट
- साउथ ईस्ट स्टैंड 1 में प्रति सीट 1900 रुपए का टिकट
- सुपर रॉयल्स नॉर्थ ईस्ट स्टैंड 1 और 2 में प्रति सीट 2000 रुपए का टिकट। यहां दर्शकों को फैन टी-शर्ट भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
- साउथ वेस्ट स्टैंड में प्रति सीट 2200 रुपए का टिकट
- राजस्थान रॉयल्स द्वारा नॉर्थ ईस्ट लॉन, नॉर्थ वेस्ट लॉन, ईस्ट लॉन 1, ईस्ट लॉन 2 में प्रति सीट 4000 रुपए का टिकट। यहां दर्शकों को फूड बॉक्स भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।
- रॉयल बॉक्स 1, 5, 9, 10, 12 में प्रति सीट 6000 रुपए का टिकट। यहां दर्शकों को खाने के साथ सॉफ्ट ड्रिंक भी मिलेगी।
- जोधपुर लाउंज में प्रति सीट 8000 रुपए का टिकट। यहां दर्शकों को खाने के साथ सॉफ्ट ड्रिंक भी दी जाएगी।
- प्रेसिडेंट ईस्ट बॉक्स में प्रति सीट 15 हजार रुपए टिकट रेट तय है। यहां लजीज व्यंजनों के साथ खाना और सॉफ्ट ड्रिंक मिलेगी।
- राजस्थान रॉयल्स द्वारा स्पेशल VIP लाउंज में प्रति व्यक्ति 20 हजार रुपए रेट तय है। यहां लजीज व्यंजनों के साथ खाना और सॉफ्ट ड्रिंक मिलेगी।
रॉयल्स की सबसे बड़ी ताकत बल्लेबाजी
राजस्थान की सबसे बड़ी ताकत इस टीम की बल्लेबाजी है। इसकी लाइनअप में यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरैल, रोवमैन पॉवेल, रियान पराग जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा इस टीम की गेंदबाजी भी काफी अच्छी नजर आ रही है। इस बार टीम में आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, एडम जंपा, संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर, कुलदीप सेन जैसे बॉलर हैं।राजस्थान रॉयल्स की कमजोरी
राजस्थान रॉयल्स की कमजोरी (IPL 2024) की बात करें तो टीम में काफी अच्छे खिलाड़ी होने के बावजूद खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस टीम की प्रमुख कमजोरी है। इसके कारण पिछले सीजन में टीम अच्छा नहीं कर पाई। इसका नुकसान बड़े मुकाबलों में देखने को मिला था। वहीं टीम के पास अच्छा फिनिशर भी नहीं है।राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, ध्रुव जुरैल, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रियान पराग, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, युजवेंद्र चहल।इंपैक्ट प्लेयर- संदीप शर्मा, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, एडम जंपा, नांद्रे बर्गर, टॉम कोलहर- कैडमोर।