Jaipur: राजस्थान में आज दूसरे दिन भी बर्फ जमा (Rajasthan Weather Update) देने वाली सर्दी रही। हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा माइनस में रहा। शेखावाटी के सीकर, चूरू के एरिया में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। अलवर, भीलवाड़ा, करौली समेत कुछ शहरों में सुबह-शाम हल्की सर्द हवा चलने से गलन रही। मौसम केन्द्र जयपुर ने आज भी 6 शहरों में हल्की शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। हालांकि राज्य में अब तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की भी संभावना जताई है। माउंट आबू में आज दूसरे दिन पारा माइनस 2 डिग्री दर्ज हुआ। यहां आज भी सुबह जबरदस्त सर्दी रही और मैदानों में बर्फ जम गई। यहां दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है।
राजस्थान में आज दूसरे दिन भी बर्फ जमा देने वाली सर्दी रही। हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा माइनस में रहा। शेखावाटी के सीकर, चूरू के एरिया में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।