Kota: कोटा की राजनीति में आज बड़ा फेरबदल (Rajasthan Politics) होने जा रहा है। बीजेपी के पूर्व विधायक और कद्दावर नेता प्रहलाद गुंजल आज कांग्रेस जॉइन करेंगे। वे कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार सुबह करीब नौ बजे जयपुर के लिए रवाना हो गए है। दोपहर एक बजे पीसीसी में उनकी जॉइनिंग प्रस्तावित है। गुंजल ने जयपुर रवाना कहा कि मैंने आज तक जमीनी स्तर पर रहकर आम आदमी की सेवा की है, मैं आम लोगों के लिए जिया हूं। पार्टी की सेवा की लेकिन पार्टी ने मेरी चालीस साल की तपस्या की कद्र नहीं की।
कोटा की राजनीति में आज बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। बीजेपी के पूर्व विधायक और कद्दावर नेता प्रहलाद गुंजल आज कांग्रेस जॉइन करेंगे। वे कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार सुबह करीब नौ बजे जयपुर के लिए रवाना हो गए है।