श्रीगंगानगर, हनुमानगढ और अनूपगढ़ जिले में धारा 144 लागू
ऐसे ही राजस्थान के अलग-अलग सीमा क्षेत्र पर पुलिस ने बैरिकेडिंग करके जिक-जैक बनाए गए हैं। बताया जा रहा है कि इन रास्तों को बंद कर दिया जाएगा। अनूपगढ़ और हनुमानगढ़ जिले में आगामी दिनों में कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते 144 लागू कर दी गई है। हनुमानगढ़ कलेक्टर ने बताया कि यह आदेश 11 फरवरी शाम 6 बजे से 20 फरवरी की मध्यरात्रि तक जिले में लागू रहेगा।हरियाणा बॉर्डर पर 12 पुलिस कर्मियों का जाब्ता
वहीं बहरोड के डीएसपी तेज पाठक ने बताया कि बहरोड (Farmer Protest) के मांढण में हरियाणा बॉर्डर पर 12 पुलिस कर्मियों का जाब्ता लगाया गया है, जबकि शाहजहांपुर बॉर्डर पर 30 जवानों ओर अधिकारियों के साथ जाब्ता तैनात किया गया है। यहां शाहजहांपुर थानाधिकारी रामकिशोर शर्मा मॉनिटरिंग करेंगे। शाहजहांपुर बॉर्डर पर 30 जवानों ओर अधिकारियों के साथ जाब्ता तैनात किया गया है।आम लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
हनुमानगढ़ जिला पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। इस एडवाइजरी में लोगों से 12 और 13 फरवरी को पंजाब-हरियाणा राज्य में यात्रा करने से बचने को कहा है। अपील में कहा है कि बहुत जरूरी होने पर हीइन दो दिनों में पड़ोसी राज्य पंजाब-हरियाणा की यात्रा करें। साथ ही बड़े ट्रक और ट्रांसपोर्टवाहनों के लिए अलग से रूट मैप तैयार किया गया है।पंजाब और हरियाणा जाने के लिए 13 को ये रहेगा रूट
- बीकानेर से नेशनल हाईवे 62 पर श्रीगंगानगर होकर हरियाणा जाने वाले भारी वाहन अर्जुनसर, पल्लू, भानीपुरा, सरदार शहर होते हुए चूरू से हरियाणा जा सकेंगे।- बीकानेर से नेशनल हाईवे 62 पर श्रीगंगानगर होकर पंजाब व हिसार जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन अर्जुनसर,पल्लू, न्योखली, नोहर और भादरा होते हुए जा सकेंगे।
- श्रीगंगानगर से साधुवाली, पतली और कोठापुल तथा अन्य रास्तों से सभी प्रकार के भारी वाहनों पर आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
- जिला अनूपगढ़ से आने वाले भारी वाहन सूरतगढ़ से वाया अर्जुनसर होकर पल्लू से आगे जा सकेंगे।
- हनुमानगढ़ से संगरिया की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
- श्रीगंगानगर से आने वाले भारी वाहन कैंचियां चेक पोस्ट से वाया सूरतगढ़, अर्जुनसर होकर पल्लू से जा सकेंगे।