Jaipur: चित्तौड़गढ़ से निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या (Rajasthan Politics) ने बुधवार को अपने एक बयान से सियासी चर्चा छेड़ दी है। आक्या ने लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि अगर कार्यकर्ता कहेंगे तो 100 परसेंट चुनाव लडूंगा। उनके इस बयान से राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने उदयलाल आंजना को टिकट दिया है। आक्या ने 2023 में बीजेपी से बागी होकर विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि चुनाव जीतने के बाद आक्या ने दिल्ली पहुंचकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना समर्थन लेटर सौंपा था। इसमें उन्होंने लोकसभा चुनाव में बीजेपी को जीत दिलाने में मदद करने की बात कही थी। अब विधायक ने अपने इस बयान से सबको चौंका दिया है। इस मामले को बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और सांसद सीपी जोशी के साथ उनकी अदावत से जोड़कर देखा जा रहा है।
चित्तौड़गढ़ से निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने बुधवार को अपने एक बयान से सियासी चर्चा छेड़ दी है। आक्या ने लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि अगर कार्यकर्ता कहेंगे तो 100 परसेंट चुनाव लडूंगा।