Jaipur: पाली में भाजपा सांसद पीपी चौधरी (Rajasthan News) ने कहा कि भारत की जीडीपी इंग्लैंड से भी ज्यादा मजबूत हुई है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार अपने वादे पूरे कर जनता को राहत देने का काम कर रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम करना हो या प्रदेश के 8 लाख कर्मचारियों और 4.40 लाख पेंशनधारियों के महंगाई भत्ते में 4 फ़ीसदी बढ़ोतरी करना हो। इन कामों से लोगों को राहत मिल रही है। सांसद चौधरी ने यह बात शुक्रवार शाम को सूरजपोल स्थित नाकोड़ा फूड विला में प्रेस को संबोधित करते हुए कही।
केंद्र सरकार को लेकर कही ये बात
उन्होंने कहा कि प्रदेश या केंद्र की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को प्रगति के पथ पर आगे लेकर जा रही है। जिस इंग्लैंड ने भारत पर राज किया था, आज उससे भी मजबूत GDP भारत देश की है। आने वाले दिनों में इंडिया वर्ल्ड की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सरकार के गठन होने के साथ ही संकल्प पत्र के एक-एक संकल्प को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। चुनावी सभाओं के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में पेट्रोल डीजल की समीक्षा करने का वादा किया था। अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दो प्रतिशत वेट घटाने का निर्णय किया है जो राज्य की जनता होली का बेहतरीन तोहफे से कम नहीं है।
पेपर लीक पर की गई कड़ी कार्रवाई
प्रदेश के 8 लाख कर्मचारियों और 4.40 लाख पेंशनधारियों (Rajasthan News) के महंगाई भत्ते में चार फ़ीसदी बढ़ोतरी की है जिससे राजस्थान के लगभग 12 लाख परिवारों को इसका संबल मिलेगा। सरकार ने प्रदेश के लाखों युवाओं के दर्द को समझा और पेपर लीक जैसे अपराध पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया और अब तक लगभग 60 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।
कांग्रेस पर साधा निशाना
सांसद बोले कि कांग्रेस के कार्यकाल में 19 परीक्षाओं के पेपर लीक होने का दर्द झेल चुके राजस्थान के लाखों युवाओं को पिछले ढाई महीना में राजस्थान में हुए 11 भर्ती परीक्षा (आरपीएससी 04,कर्मचारी चयन बोर्ड 07) में पेपर लीक नहीं होने, पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं होने से सुकून मिला है। इस ढाई महीने के छोटे से कार्यकाल में राजस्थान सरकार ने वर्षों से लंबित कांग्रेस के लटकते लटकते गए प्रोजेक्ट को पूरा करने की दिशा में काम किया है चाहे ईआरसीपी का काम हो या फिर हथिनी बैराज से शेखावाटी अंचल के जिलों में पानी लाने का काम हो। इन सब विषय पर काम शुरू हुआ है मध्य प्रदेश और हरियाणा से समझौते भी हुए हैं, भाजपा की सरकार का संकल्प बताता के साथ इन प्रोजेक्ट को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है।
महिलाओं के सम्मान के विषय में हुआ काम
पुलिस भर्ती में चाहे 30% से बढ़ाकर 33% महिला रिजर्वेशन हो या महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 10% बढ़ोतरी हो, 450 में उज्ज्वला और बीपीएल परिवारों को गैस सिलेंडर देने का काम हो,महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस थानों में पुलिस डेस्क का काम हो, एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन की दिशा में काम हो या फिर एंटी गैंगस्टर फोर्स बनाकर संगठित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई हो,इन सब विषय महिलाओं के सम्मान मे काम हुआ है।
'राजस्थान की जनता ने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया'
राज्य की भाजपा सरकार ने खनन माफिया के खिलाफ (Rajasthan News) एक अभियान चलाकर 344 करोड़ 84 लाख की पेनल्टी लगाने का काम किया। 12 करोड़ 691 हजार रुपए का जुर्माना लगाकर वसूला, 2 लाख 50 हजार 134 मेट्रिक टन खनिज को पकड़ा, 2643 प्रकरण दर्ज कराते हुए 1773 वाहन जप्त हुए। यह सब कुछ इसलिए हुआ क्योंकि राजस्थान की जनता ने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया और गारंटी पूरी करने की दिशा में राज्य की भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। इस दौरान राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, लोकसभा चुनाव संयोजक लक्ष्मीनारायण दवे, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, महामंत्री सुनिल भंडारी, जिला प्रवक्ता तिलोक चौधरी, पुखराज पटेल, हेमंत चौधरी, रामकिशोर साबू,भंवर चौधरी, परमेन्द्रसिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।