राजसमंद: राजसमंद की चारों विधानसभा क्षेत्रों में आज राजीविका की (Rajasthan News) ओर से शक्ति वंदन स्वयं सहायता समूह सखी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिला परिषद सीईओ राहुल जैन ने जिले में होने वाले कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना एवं ईश्रम कार्ड को लेकर सभी को जागरूक करें। जिससे इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके। इसके अलावा स्वीप कार्यक्रम का भी आयोजन किया। इसमें कहा कि सभी को मतदान करने एवं दूसरों को भी प्रोत्साहित करने का काम करें।
राजसमंद की चारों विधानसभा क्षेत्रों में आज राजीविका की (Rajasthan News) ओर से शक्ति वंदन स्वयं सहायता समूह सखी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।