Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) नागौर के दौरे पर हैं। दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री खरनाल स्थित लोकदेवता तेजाजी महाराज के मंदिर पहुंचे और दर्शन किए। यहां मुख्यमंत्री ने आरती की और आशीर्वाद लिया। सीएम शुक्रवार सुबह 11.30 बजे नागौर पहुंचे और दोपहर 12 बजे तेजाजी मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद मारवाड़ मूंडवा स्थित वीर तेजा शिक्षण संस्थान के वार्षिकोत्सव और छात्रावास शिलान्यास कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। जहां वे कन्या छात्रावास की आधारशिला रखेंगे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नागौर के दौरे पर हैं। दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री खरनाल स्थित लोकदेवता तेजाजी महाराज के मंदिर पहुंचे और दर्शन किए।