Jaipur: राजस्थान के बाड़मेर से पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह (Rajasthan News) की पत्नी चित्रा सिंह (55) की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में मानवेंद्र सिंह (59), उनका बेटा हमीर सिंह (34) और ड्राइवर दिनेश रावत (33) घायल हो गए हैं। हादसा मंगलवार शाम 5 बजे अलवर के नौगांवा के पास खुसपुरी (हरियाणा बॉर्डर) में हुआ। घायलों को अलवर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। चित्रा सिंह पीछे वाली सीट पर बैठी थीं। कार के आगे के दोनों एयरबैग खुल गए थे। मानवेंद्र सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में विदेश मंत्री रहे जसवंत सिंह के बेटे हैं।
बेटे के हाथ और नाक में फैक्चर
मानवेंद्र सिंह के बेटे हमीर सिंह के हाथ और नाक में फ्रैक्चर हुआ है। पूर्व सांसद के सीने की पसली टूटी है। फेफड़े में भी गंभीर चोटें आई हैं। सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है। मानवेंद्र भाजपा से सांसद बने थे। अब वे कांग्रेस में हैं।
सुबह 5 बजे हुआ हादसा
अलवर के एडिशनल एसपी तेजपाल सिंह ने बताया कि हादसा करीब 5 बजे हुआ। कार (जीप कम्पास) में ड्राइवर समेत चार लोग सवार थे, सभी दिल्ली से जयपुर आ रहे थे। कंट्रोल रूम पर फोन से हादसे की सूचना मिली थी कि रसगन से खुसपुरी के बीच कार का एक्सीडेंट हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार स्पीड में थी, जो सड़क के नीचे उतर गई। इसके बाद डिवाइडर पार करते हुए दीवार से टकरा गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने ड्राइवर को बड़ौदामेव के सरकारी हॉस्पिटल ले गए। हादसे में ड्राइवर दिनेश रावत का पैर भी फ्रैक्चर हो गया, जिसे शाम 7 बजे बाद अलवर के हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। एएसपी ने बताया कि बाकी लोगों की हालत खतरे से बाहर है।
पूर्व वित्त मंत्री एवं विदेश मंत्री के बेटे हैं मानवेन्द्र सिंह
पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह पूर्व विदेश एवं वित्त मंत्री जसवंत सिंह (Rajasthan News) के बेटे हैं। बाड़मेर-जैसलमेर से एक बार सांसद बने हैं, वहीं उनकी पत्नी चित्रा सिंह उनके साथ में राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। इनका एक बेटा और एक बेटी है। लंबे समय से जोधपुर एयरफोर्स एरिया में रहते हैं। इनका पैतृक गांव बालोतरा जिले की जसोल है। पूर्व विदेश मंत्री की पुत्रवधू चित्रा सिंह चित्तौड़गढ़ के भैंसरोडगढ़ राजघराने परिवार से हैं।
पूर्व सीएम गहलोत ने जताया
पूर्व सांसद की पत्नी चित्रा सिंह की मौत पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक जताया है। गहलोत ने सोशल मीडियो X पर लिखा है- मैं ईश्वर से सड़क दुघर्टना में घायल मानवेन्द्र सिंह जसोल एवं उनके परिजनों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। भाजपा के पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने लिखा है- ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति, दुघर्टना में घायल मानवेन्द्र सिंह व अन्य लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।