राजस्थान में गेहूं खरीद रेट पर बड़ा अपडेट आया है। भजनलाल सरकार ने गेहूं खरीद रेट की दरें तय की हैं। राजस्थान में भजनलाल सरकार 2400 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद करेगी। किसानों के खुशखबरी है। सूबे के सभी जिलों में आज से गेहूं खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 जून तक चलेगी। राजस्थान सरकार की अलग-अलग एजेंसियां 10 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू करेगी। सरकार गेहूं खरीद 30 जून तक करेगी। गेहूं खरीद के लिए सूबे में 470 केन्द्र बनाए गए हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने यह आदेश जारी किया है।
राजस्थान में गेहूं खरीद रेट पर बड़ा अपडेट आया है। भजनलाल सरकार ने गेहूं खरीद रेट की दरें तय की हैं।