विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की सख्ती के बाद जलदाय विभाग शहर की जलापूर्ति में सुधार को लेकर एक्शन मोड में आ गया है। विभाग ने फॉयसागर झील से शहर को मीठे पानी की आपूर्ति की तैयारी शुरू कर दी है । गुरूवार को देवनानी ने फॉयसागर रोड स्थित फिल्टर प्लांट पर जाकर सारी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया । उन्होंने अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नियमित जलापूर्ति और गर्मियों से पहले सम्पूर्ण पेयजल प्रबंधन सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की सख्ती के बाद जलदाय विभाग शहर की जलापूर्ति में सुधार को लेकर एक्शन मोड में आ गया है। विभाग ने फॉयसागर झील से शहर को मीठे पानी की आपूर्ति की तैयारी शुरू कर दी है