Jaipur: देशभर में आईपीएल 2024 को लेकर लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। टाटा आईपीएल 2024 के शेड्यूल की घोषणा वर्चुअली की गयी। पहले कुल 21 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिनमें राजस्थान के एसएमएस स्टेडियम में 3 आईपीएल मैचों का आयोजन होगा। प्रदेशवासी अपनी राजस्थान की टीम को चीयर करने के लिए इन तीन दिन टिकट बुक करवा सकेंगे।
स्टेडियम का लिया जायजा
सवाई मान सिंह स्टेडियम में आगामी 24 मार्च (IPL 2024) को आयोजित आइपीएल मैच से पहले कमिश्नरेट पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों ने स्टेडियम का दौरा किया और मैच आयोजित करने वाली एजेंसी के अधिकारियों से चर्चा की। एडिशनल पुलिस कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि मैच के दौरान स्टेडियम की तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।जयपुर में कब से शुरू होगा सीजन 2024
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)- 2024 का आयोजन 22 मार्च से 29 मई 2024 तक किया जायेगा। पहले की तरह इस बार भी आईपीएल के मैच जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में खेले जाएंगे।24 मार्च 2:30 PM राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जॉइंट्स जयपुर
28 मार्च 6:30 PM राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स जयपुर
6 अप्रैल 6:30 PM राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जयपुर
IPL टूर्नामेंट के पहले 21 मैचों के लिए राजस्थान रॉयल्स का शेड्यूल-
24 मार्च : राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायन्ट्स
28 मार्च : राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
1 अप्रैल : मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स
6 अप्रैल : राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर