Jaipur: केंद्रीय मंत्री और अलवर लोकसभा सीट (Loksabha Election) से बीजेपी के प्रत्याशी भूपेंद्र यादव ने कहा- अशोक गहलोत के बहुत सारे भुगत-भोगी लोग हैं। जिनमें बाबूलाल नागर से लेकर मदेरणा तक हैं। इसलिए गहलोत को ईडी और केंद्र सरकार पर टिप्पणी करना शोभा नहीं देता। वहीं उन्होंने भजनलाल सरकार को कहा कि पूत के पांव पालने में ही नजर आ जाते हैं। वे सोमवार को अलवर शहर के मोती डूंगरी पर अपने चुनाव कार्यालय के उद्घाटन पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मंच से कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया और मीडिया से बात की।
नागर-मदेरणा को कहा भुगत-भोगी
मीडिया से बात करते हुए अलवर लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी भूपेंद्र यादव ने अशोक गहलोत के ईडी और केंद्र सरकार पर दिए बयान का पलटवार किया। उन्होंने कहा- कांग्रेस ने इमरजेंसी की कालिख पोती, संवैधानिक संस्थाओं को गिराने के काम किया। देश के लोकतंत्र को एक परिवार का बंधक बनाने का काम किया। पूर्व सीएम अशोक गहलोत कह रहे हैं कि बीजेपी ने ईडी का डर दिखा रखा है।
'देश के सारे संविधान को तोड़ने का काम कांग्रेस ने किया'
जिसके कारण कुछ नेता कांग्रेस छोड़ (Loksabha Election) बीजेपी में गए हैं। इस पर उन्होंने कहा- इस देश के सारे संविधान को तोड़ने का काम कांग्रेस ने किया। देश पर इमरजेंसी की कालिख पोतने का काम किया। संविधानिक संस्थाओं को गिराने काम कांग्रेस ने किया। देश के लोकतंत्र को एक परिवार का बंधक बनाने का काम किया। अशोक गहलोत के बहुत सारे भुगत-भोगी लोग है। जिनमें बाबूलाल नागर से लेकर मदरेणा तक हैं। इसलिए गहलोत को यह बात कहना शोभा नहीं देता है।
भजनलाल सरकार की बदौलत कांग्रेस भाजपा में आ गए
उन्होंने मीडिया से भजनलाल सरकार को लेकर कहा- पूत के पग पालने में ही दिख जाते हैं। भजनलाल सरकार ने चार महीने में बड़े काम कर दिखाए। इन कामों की बदौलत ही कांग्रेस के नेता बीजेपी में आने में लगे हैं। हम सब मोदी की गारंटी को पूरा करने में लगे हैं। मुझे अलवर की जनता की सेवा करने का मौका दिया गया है।
कांग्रेसी नेताओं ने बताया- भाजपा में क्यों आए
यादव ने मंच से संबोधित करते हुए कहा- कांग्रेस को छोड़ बीजेपी में आने वाले नेताओं से पूछा कि क्या संकल्प लेकर आएं हैं। तब कांग्रेस से आए नेताओं ने कहा कि भजनलाल सरकार ने आते ही चार विषयों पर तेजी से काम किया। पहला राजस्थान में ईआरसीपी के प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहना दिया। पहले की सरकार में कांग्रेस के गहलोत कुछ लिखते तो कमलानाथ उसके खिलाफ लिख देते थे। लेकिन अब राजस्थान में भजनलाल और मध्य प्रदेश में मोहन यादव की सरकार है। मोहन यादव जयपुर आए और ईआरसीपी के अटके काम को पूरा कर दिया। ये है मोदी की गारंटी। जो पूरी होती है। डबल इंजन की सरकार से हरियाणा सरकार से समझौता कर युमना के पानी का मसला निकाला। अरावली की पहाड़ी देवास के वाटर स्रोत का काम पूरा किया। भजनलाल सरकार ने पानी की बूंदों को सहजकर प्यास बुझाने का त्वरित कदम उठाया। यह कांग्रेस के नेताओं को अच्छा लगा है। इसलिए वे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए हैं।
सीएम ने साबित किया- कार्यकर्ता भी राज्य चला सकते हैं
यादव ने कहा- भजनलाल सरकार ने 1 लाख 60 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन को लेकर कदम बढ़ाया है। भविष्य में राजस्थान को बिजली में सरप्लस स्टेट बनाना है। सीएम भजनलाल ने ये भी साबित कर दिया कि बीजेपी का सामान्य कार्यकर्ता राज्य भी चला सकता है और विकास भी कर सकता है।
पेपर लीक होने के बाद राहुल के पास चाय पीते थे
भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कि कांग्रेस सरकार (Loksabha Election) में आए दिन पेपर लीक होते थे। नौजवान पेपर देने जाते उससे पहले लीक होने की खबर आ जाती थी। जिन्होंने पहले टॉप किया। वे अब पकड़े जा रहे हैं। ये पांच साल चलने वाली सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश कर नौजवानों के भविष्य पर चलने वाली सरकार है। ये अजीब संयोग नहीं था एक सीएम के राज में पेपर लीक होते थे और बाद में राहुल गांधी के पास जाकर चाय पीते थे। लेकिन अब एसओजी बता रही है कि कांग्रेस सरकार भी गलत थी।