Barmer: बाड़मेर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Rajasthan News) ने कहा कि राजस्थान प्रदेश में 300 करोड़ रुपए मंदिरों पर खर्च होंगे और तीन लाख लोगों को अयोध्या की यात्रा करवाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाड़मेर-जैसलमेर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने रूट मैप बनवाने का वादा किया। बॉर्डर के चालकना गांव में बुधवार को चालकनेची माता पेनोरमा उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री मोदी का है इसलिए कोई कसर नहीं छोड़ें।
बाड़मेर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान प्रदेश में 300 करोड़ रुपए मंदिरों पर खर्च होंगे और तीन लाख लोगों को अयोध्या की यात्रा करवाएंगे।