Jaipur: केंद्रीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) में हर उम्मीदवार के लिए प्रचार में खर्च लिमिट 95 लाख रुपए तय की है। पिछले लोकसभा चुनाव में यह लिमिट 70 लाख रुपए थी। यही नहीं, सभा और रैलियों के लिए रेट लिस्ट भी तय कर दी गई है। इसमें चाय, छाछ-लस्सी, जलेबी, फूड पैकेट और कुछ कारों की रेट बढ़ा दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी जयपुर ने उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार के आइटम की जो रेट लिस्ट जारी की है, उसमें एक कटिंग चाय की कीमत 6 रुपए लगाई है। जो विधानसभा चुनाव के दौरान 5 रुपए थी।
केंद्रीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव में हर उम्मीदवार के लिए प्रचार में खर्च लिमिट 95 लाख रुपए तय की है। पिछले लोकसभा चुनाव में यह लिमिट 70 लाख रुपए थी। यही नहीं, सभा और रैलियों के लिए रेट लिस्ट भी तय कर दी गई है।