Jaipur: स्कूल में गलत आचरण करने (Rajasthan News) वाले टीचर और अधिकारियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बयान दिया था। रविवार को दोबार उन्हें अपने इस बयान को दोहराते हुए दूसरे विभागों के अधिकारियों की भी चेतावनी दे डाली। वे बोले- ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों की अवैध संपत्ति की पहचान कर उस पर एक्शन लिया जाएगा।
अधिकारियों से कही ये बात
दरअसल, रविवार सुबह 8:30 बजे उन्होंने कोटा कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन, शिक्षा और पुलिस समेत अन्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में सभी प्रमुख अधिकारियों को कहा कि गलत व्यवहार करने वाले कर्मचारियों को चिंहित कर इनकी अवैध संपत्ति की जानकारी जुटाई जाए और इन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मीटिंग के दौरान अधिकारियों को दी हिदायत
मीटिंग के दौरान उन्होंने साफ हिदायत (Rajasthan News) दी कि वे बुलडोजर वाले बयान पर अब भी कायम है। उन्होंने शनिवार के कार्यक्रम में अपने दिए हुए बयान का जिक्र करते हुए कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों के अवैध तरीके से सरकार के नियमों का उल्लंघन कर, अतिक्रमण कर बनाई गई प्रॉपर्टी को तोड़ेंगे। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए है कि ऐसे लोगों की पहचान करके रखे, जिनके खिलाफ एफआईआर होती है, अखबार में आता है या शिकायत मिलती है। उसकी जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाया जाता है या जरूरी सबूतों के अभाव में अगर दोषी भी नहीं पाया जाता तो भी गलत तरीके से संपत्ति बनाई हुई है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा, भले ही वह दोषी हो या नहीं हो। मीटिंग में उन्होंने ऐसे लोगों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं, जिन्होंने गलत तरीके से प्रॉपर्टी शामिल कर रखी है और अवैध निर्माण कर रखा है।
'पीएम का सपना है कि देश साफ सुथरा होना चाहिए'
कलेक्ट्रेट में बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री (Rajasthan News) ने कहा- पीएम का सपना है कि देश साफ सुथरा होना चाहिए। इसलिए राजस्थान सरकार ने भी तय किया है कि राजस्थान हमेशा साफ सुथरा दिखना चाहिए ताकि बीमारियां भी कम हो और सफाई भी रहे। इसलिए इसे हमने अभियान के रूप में लिया है। वहीं सफाई में सबका सहयोग लेते हुए स्वच्छता अभियान को चलाना है। महीने में एक बार वार्ड, शहर की सफाई एक साथ सभी संस्थाएं मिलकर करें। सरकारी साधनों का तो रोज उपयोग तो करेंगे ही लेकिन आमजन भी इसमें शामिल करें। अभियान को लेकर वे बोले- सूर्य भगवान अंधकार मिटाता है, सब प्रकार की व्याधियों से दूर रखता है इसलिए सूर्य नमस्कार का निर्णय लिया है। सूर्य सप्तमी पर सभी संस्थानों में उन्होंने सूर्य नमस्कार करने के भी निर्देश दिए।