New Delhi: आम जनता को राहत देते हुए राजस्थान में भजनलाल शर्मा (Petrol and Diesel Price reduce) की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर बड़ा फैसला सुनाया है। राज्य में पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर यानी VAT 2 प्रतिशत कम कर दिए गए है। इस घोषणा के साथ ही राज्य में पेट्रोल 1.40 रुपये से लेकर 5. 30 और डीजल 1.34 से लेकर 4.85 रुपये सस्ता हो गया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कैबिनेट की मीटिंग के बाद प्रेस वार्ता में इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। वहीं, केंद्र सरकार ने भी आम जनता को राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 फीसदी की कटौती की है।
देशभर में पेट्रोल का दाम?
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत- 94.72 रुपये प्रति लीटरमुंबई में 104.21 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता में 103.94 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई में 100.75 रुपये प्रति लीटर
डीजल के दाम कितने हुए?
दिल्ली में आज डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर से घटकर 87.62 रुपये हुई।मुंबई में 92.15 रुपये
कोलकाता में 90.76 रुपये
चेन्नई में 92.34 रुपये