Jaipur: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की सुरक्षा में लगे पुलिस अफसरों के साथ ही 79 आरपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसे पूर्ववर्ती सरकार के दौरान लंबे समय से जमे पुलिस अफसरों को इधर-उधर किए जाने के मामले में बड़ा फेरबदल माना जा रहा है। दरअसल, लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से ऐन पहले गृह विभाग व पुलिस मुख्यालय ने गुरुवार को प्रदेश में 9 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों सहित 79 आरपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। वहीं पुलिस मुख्यालय ने भी 70 उप अधीक्षकों के तबादले किए हैं।
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सुरक्षा में लगे पुलिस अफसरों के साथ ही 79 आरपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।