Jaipur: राजस्थान में आज हल्के प्रभाव का वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव (Rajasthan Weather Update) हुआ है। इसके असर से जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर और चूरू के आसपास बादल छाए हुए हैं। इन जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में आज सुबह घना कोहरा रहा। सूरज चढ़ने के साथ आसमान साफ होने लगा। माउंट आबू में आज तापमान जमाव बिंदु पर दर्ज हुआ। ओस की बूंदें बर्फ में बदल गईं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य में अगले कुछ दिनों तक कोई वेदर एक्टिविटी नहीं होगी। आसमान साफ रहेगा और सुबह-शाम सर्दी बरकरार रहेगी।
राजस्थान में आज हल्के प्रभाव का वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हुआ है। इसके असर से जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर और चूरू के आसपास बादल छाए हुए हैं। इन जिलों में आज बारिश होने की संभावना है।