Jaipur: कांग्रेस विधायक सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने बीजेपी द्वारा यूपीए सरकार के 10 साल के कार्यकाल को लेकर लाए गए श्वेत पत्र पर तीखी टिप्पणी की है। पायलट ने कहा कि यूपीए सरकार को गए 10 साल हो गए, इन 10 वर्षों में बीजेपी ने क्या किया, जनता यह जानना चाहती है, उसे बताना चाहिए। पायलट ने हाल ही में दो पूर्व पीएम को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा का स्वागत किया। सचिन पायलट ने इस दौरान लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी बात की और कहा कि इंडिया गठबंधन मुद्दों की राजनीति करना चाहती है और मुद्दों की राजनीति पर चुनाव होना चाहिए।
कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने बीजेपी द्वारा यूपीए सरकार के 10 साल के कार्यकाल को लेकर लाए गए श्वेत पत्र पर तीखी टिप्पणी की है। पायलट ने कहा कि यूपीए सरकार को गए 10 साल हो गए, इन 10 वर्षों में बीजेपी ने क्या किया, जनता यह जानना चाहती है, उसे बताना चाहिए।