Jaipur: राजस्थान के तापमान में आज (Rajasthan Weather Update) उतार-चढ़ाव देखा गया। कोटा, उदयपुर, बारां, सिरोही, जोधपुर समेत अन्य शहरों में आज न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। इससे सुबह-शाम हल्की सर्दी रही। सबसे ठंडी रात अलवर में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले कल बाड़मेर में 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। जयपुर मौसम केन्द्र से जारी फोरकास्ट में राज्य में अगले 5 दिन आसमान साफ रहने और तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।
राजस्थान के तापमान में आज उतार-चढ़ाव देखा गया। कोटा, उदयपुर, बारां, सिरोही, जोधपुर समेत अन्य शहरों में आज न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। इससे सुबह-शाम हल्की सर्दी रही।