Jaipur: जिले के जयचोली के निकट दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक (Jat Reservation Movement) के पास भरतपुर-धौलपुर जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से 11वें दिन भी महापड़ाव जारी रहा। केन्द्र में वार्ता करने व कागजी कार्यवाही के लिए पांच सदस्यों की समिति बनाकर सरकार को भेज दी है। सरकार की ओर से दो मंत्री कन्हैयालाल, अविनाश गहलोत एवं डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेशसिंह एवं नदबई विधायक जगतसिंह की संयुक्त कमेटी जल्द ही केन्द्र में वार्ता करेगी।
जिले के जयचोली के निकट दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक के पास भरतपुर-धौलपुर जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से 11वें दिन भी महापड़ाव जारी रहा।