Jaipur: राजस्थान को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (Rajasthan News) के तहत 35 सड़कों की स्वीकृति मिली है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने इस संबंध में स्वीकृति जारी की है। पीएमजीएसवाई-थर्ड के तहत प्रदेश में 251.38 करोड़ रुपए की लागत से 394.65 किमी. की 35 सड़कें बनाने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि पिछले दो वर्षों से यह स्वीकृति नहीं मिल रही थी लेकिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार के विशेष प्रयासों से यह स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसके तहत डीडवाना - कुचामन, झुंझुनू और नागौर जिले में 35 सड़कें बनाई जाएंगी।
राजस्थान को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (Rajasthan News) के तहत 35 सड़कों की स्वीकृति मिली है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने इस संबंध में स्वीकृति जारी की है