अगर आप भी WhatsApp पर आने वाली अनजान और स्पैम कॉल्स से परेशान हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है। WhatsApp ने यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक खास फीचर दिया है, जिसकी मदद से अज्ञात नंबरों से आने वाली कॉल्स को साइलेंट किया जा सकता है।
इस फीचर का नाम है “Silence Unknown Callers”। इसे ऑन करने के बाद अनजान नंबर से आने वाली कॉल आपके फोन पर साइलेंट रहेगी। यानी फोन की घंटी नहीं बजेगी, लेकिन कॉल डिटेल्स आपकी कॉल लिस्ट में दिखाई देती रहेंगी।
ऐसे ऑन करें फीचर
- WhatsApp खोलें।
- ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करें।
- Settings में जाएं।
- Privacy पर क्लिक करें।
- नीचे स्क्रॉल कर Calls विकल्प चुनें।
- Silence Unknown Callers को ऑन कर दें।
क्या होगा फायदा?
- स्पैम और फ्रॉड कॉल्स से राहत
- अनजान नंबरों से बार-बार आने वाली कॉल्स साइलेंट
- जरूरी कॉल की जानकारी कॉल लॉग में उपलब्ध
डिजिटल फ्रॉड के बढ़ते मामलों के बीच यह फीचर यूजर्स के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। अगर आप भी अनचाही कॉल्स से बचना चाहते हैं, तो तुरंत यह सेटिंग ऑन कर लें।
Comments (0)