अयोध्या: भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम के बीच सीधी रेल सेवा शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन के शुरू होने से भारत और नेपाल के बीच धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
अयोध्या-जनकपुर के बीच पहली सीधी ट्रेन शुरू
सरयू-कमला एक्सप्रेस अयोध्या और जनकपुर धाम को सीधे रेल मार्ग से जोड़ेगी। इस ट्रेन के संचालन से रामायण से जुड़े दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों के बीच श्रद्धालुओं और यात्रियों का आवागमन आसान होगा। खासकर भगवान राम और माता सीता से जुड़े धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
यूपी और बिहार के 10 स्टेशनों पर होगा ठहराव
सरयू-कमला एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश और बिहार के 10 स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन के पहले दिन कुल 1,158 यात्री इसमें सवार हुए। आम यात्रियों के लिए इस ट्रेन का नियमित संचालन 28 नवंबर से शुरू होने की उम्मीद है।