अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए जानकारी दी कि केंद्र में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी 4 जून को अल्मोड़ा पहुंचेंगे। इस दौरान वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
राहुल गांधी की जनसभा को लेकर तैयारियां
मनोज तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी की इस जनसभा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है और लगातार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
जनता ने बनाया बदलाव का मन
उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और राहुल गांधी की जनसभा प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण संदेश देगी।
विधायक ने यह भी कहा कि अल्मोड़ा में होने वाली यह रैली ऐतिहासिक होगी और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होंगे।