चमोली : देवाल विकासखंड सभागार में 2026 में आयोजित होने वाली बड़ीजात और 2027 में प्रस्तावित राजजात के आयोजनों पर एकमत सहमति बनाने को लेकर ब्लॉक प्रमुख देवाल तेजपाल रावत की अध्यक्षता में समन्वय बैठक का आयोजन किया गया बैठक में 2026 में प्रस्तावित बड़ीजात के आयोजन को लेकर स्थानीय लोगो जनप्रतिनिधियों की राय ली गयी
न्याय पंचायत की बैठक में निर्णय
बैठक में बड़ीजात समिति के अध्यक्ष कर्नल हरेंद्र रावत और कुरुड़ मंदिर समिति के अध्यक्ष सुखबीर रौतेला भी मौजूद रहे बैठक में राजजात के आयोजन को लेकर गहमागहमी भी देखने को मिली वहीं 2026 में बड़ीजात के आयोजन को लेकर वाण के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने दो टूक स्पष्ट किया कि बीते दिनों मुन्दोली न्याय पंचायत की बैठक में निर्णय लिया गया कि इतने कम समय मे इस न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव बड़ीजात के आयोजन को लेकर सहयोग नहीं कर पाएंगे और वर्ष 2027 में राजा की अगुवाई में आयोजित होने वाली राजजात के पक्ष में है वहीं कई जनप्रतिनिधियों ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को दोनो पक्षो को बिठाकर वार्ता करनी चाहिए और इस बात का पटाक्षेप करना चाहिए कि राजजात का आयोजन कब होगा
सुझावों को लेकर सरकार से वार्ता
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जिस तरह व्यवस्थाओं का हवाला देकर 2026 में प्रस्तावित राजजात यात्रा को 2027 तक लंबित रखा जा रहा है सरकार चाहती तो समय रहते इन व्यवस्थाओं को दुरस्त किया जा सकता था वहीं समन्वय बैठक में भी 2026 में प्रस्तावित बड़ीजात और 2027 में प्रस्तावित राजजात के आयोजन को लेकर कोई स्पष्ट सहमति नहीं बन सकी हालांकि बड़ीजात समिति के अध्यक्ष कर्नल हरेंद्र रावत ने स्पष्ट किया कि समन्वय बैठक में जिस तरह से विभिन्न पड़ावों से जनमत संग्रह प्राप्त हुए हैं इन सुझावों को लेकर सरकार से भी वार्ता की जाएगी