मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चमोली जिले के गोपेश्वर पहुंचे जहां उनका बीजेपी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। सीएम धामी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
पुष्प वर्षा कर अभिनंदन
मुख्यमंत्री धामी ने गोपेश्वर में बस अड्डे से पुलिस लाइन मैदान तक रोड शो किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। रोड शो के दौरान स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।
इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आम जनता से संवाद किया और सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी साझा की।
अपने संबोधन में सीएम धामी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि सरकार जनहित को प्राथमिकता देते हुए लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं सड़क स्वास्थ्य शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया।
सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ पहुंचाना
कार्यक्रम में बीजेपी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। सीएम धामी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसी उद्देश्य से जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थीं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।